October 5, 2026

कोविड-19 अपडेट केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय।

देहरादून 19 फरवरी 2022,

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 175.03 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं।

भारत में वर्तमान मरीजों की संख्या 2,53,739 है।

सक्रिय मामलों की दर 0.59 प्रतिशत है।

देश में स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.21 प्रतिशत है।

पिछले चौबीस घंटों में 60,298 रोगी ठीक हुए।

अब तक स्वस्थ हुए कुल मरीजों की संख्या 4,20,37,536 है।

बीते 24 घंटों में 22,270 नए मरीज सामने आये।

दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.80 प्रतिशत है।

साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 2.50 प्रतिशत है।

अब तक 75.81 करोड़ नमूनों की जांच हो चुकी है। पिछले चौबीस घंटों में 12,35,471 नमूनों की कोविड जांच की गईं।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.