June 24, 2026

न्यू ऐरा एकेडमी ने पूरे जोश और उत्साह के साथ 15 वां वार्षिकोत्सव मनाया।

देहरादून,19 नवंबर 2022,

18 नवंबर 2022 को, न्यू ऐरा एकेडमी ने पूरे जोश और उत्साह के साथ 15 वां वार्षिकोत्सव मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि अनिल रतूड़ी (डीजीपी सेवानिवृत्त उत्तराखंड सरकार), मिस अनुकृति गुसाईं (पूर्व मिस इंडिया ग्रैंड इंटरनेशनल) ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

कार्यक्रम का विषय”भारत कल आज और कल” था जो पूरी तरह से देशभक्ति और “आज़ादी का अमृत महोत्सव” पर आधारित था ,जिसमें छात्र -छात्राओं ने देशभक्ति नाटक, नृत्य व गीत के माध्यम से 1857 की ऐतिहासिक क्रांति से 2022 तक के समृद्ध भारत को प्रदर्शित किया

कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि श्री अनिल रतूड़ी और अन्य अतिथियों ने छात्रों को पुरस्कार वितरण कर आशीर्वचन दिया।कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष संदीप रावत , निदेशक मोनिका रावत, प्रबंधन समिति के सदस्य श्री आरएस नेगी, श्री नरेंद्र रावत, प्रधानाचार्य प्रदीप गौड़, एसएमसी और पीटीए के सदस्य व न्यू एरा एकेडमी का स्टाफ उपस्थित रहे।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.