April 23, 2026

प्रधानमंत्री ने भारतीय नौसेना दिवस पर नौसेना को बधाई दी।

देहरादून 04 दिसंबर 2022,

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नौसेना दिवस के अवसर पर सभी नौसेना कर्मियों और उनके परिवारों को बधाई दी है। ट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि,”सभी नौसेना कर्मियों और उनके परिवारों को नौसेना दिवस की शुभकामनाएं। हमें अपने समृद्ध समुद्री इतिहास पर गर्व है। भारतीय नौसेना ने दृढ़ता से हमारे राष्ट्र की रक्षा की है और चुनौतीपूर्ण समय में मानवीय भाव के साथ स्वयं को प्रतिष्ठित किया है।”

1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान भारतीय नौसेना के ‘ऑपरेशन ट्राइडेंट” की उपलब्धियों को याद करने के लिए भारत हर साल 4 दिसंबर को नौसेना दिवस मनाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नौसेना दिवस पर नौसेनिकों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि उसने दृढ़तापूर्वक देश की रक्षा की है और कठिन समय में भी अपनी मानवीय भावना से अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

 

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.