June 30, 2026

फरवरी से कक्षा एक से नौवीं तक के सभी स्कूलों को खोलने के हुए शासनादेश ।

देहरादून 04 फरवरी 2022,

देहरादून: कोरोना संक्रमण में लगातार गिरावट आने से उत्तराखंड राज्य सरकार ने स्कूलों को खोलने की शुरुआत कर दी है। 7 फरवरी से कक्षा एक से नौवीं तक के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी स्कूलों को खोलने के आदेश शासन ने जारी कर दिए है।

सचिव शिक्षा ने स्कूलों को 7 फरवरी से भौतिक रूप से खोलने के संबंध में आदेश जारी कर दिए गए है। साथ ही स्कूलों को खोले जाने के दौरान कोरोना को लेकर जारी दिशा निर्देशों का पूरी तरह से पालन करना होगा। स्कूलों के भौतिक रूप से संचालित करने के अतिरिक्त जो बच्चे ऑनलाइन कक्षाएं जारी रखना चाहते हैं, उन्हें ऑनलाइन पढ़ाई की सुविधा दी जाएगी। आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखे जाने के निर्णय को यथावत रखने के आदेश दिए गए हैं।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.