फुमियो किशिदा होंगे जापान के अगले प्रधानमंत्री

देहरादून 29 सितंबर 2021,

जापान में सत्तारूढ दल लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एडीपी) के नेतृत्व के लिए हुए चुनाव में फुमियो किशिदा ने जीत हासिल कर ली है।सत्तारूढ़ पार्टी के नेता पद का चुनाव जीतने के साथ ही फुमिओ किशिदा का जापान का अगला प्रधानमंत्री बनना तय हो गया है।किशिदा वर्तमान प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा की जगह लेंगे।

जापान की कमान संभालने के लिए एडीपी के चार प्रत्याशी मैदान में थे। इसमें दो महिलाएं भी शामिल थीं। हालांकि जीत किशिदा की हुई। जापान विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देशों की श्रेणी में आता है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.