June 24, 2026

राज्य में सख्त कानून लागू किए गए हैं। राज्य सरकार उत्तराखण्ड की डेमोग्राफी और सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ,

Dehradun 24 November 2024,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज लाखामंडल स्थित प्राचीन शिव मंदिर दर्शनार्थ पहुंचे। मुख्यमंत्री ने मंदिर में पूजा-अर्चना करते हुए प्रदेशवासियों की शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अनेक ऐतिहासिक और निर्णायक कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में सख्त कानून लागू किए गए हैं। राज्य सरकार उत्तराखण्ड की डेमोग्राफी और सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में भी सांस्कृतिक पुनर्जागरण के लिए व्यापक कार्य चल रहे हैं। इस क्षेत्र के प्रसिद्ध हनोल मंदिर का ₹120 करोड़ की लागत का विशेष मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत इस आध्यात्मिक एवं ऐतिहासिक स्थल का संरक्षण व विकास किया जाएगा। राज्य सरकार उत्तराखण्ड के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर संकल्पबद्ध है।

कार्यक्रम के दौरान दायित्वधारी गीता राम गौड़ द्वारा क्षेत्र की विभिन्न स्थानीय मांगों से संबंधित 16 सूत्रीय मांग पत्र मुख्यमंत्री को सौंपा गया। मुख्यमंत्री ने सभी मांगों का गंभीरता से परीक्षण कर सकारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर विधायक दुर्गेश्वर लाल, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं भारी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.