June 23, 2026

ही मैन धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में इस दुनिया से हुए अलविदा

Mumbai 24 November 2025,

सिनेमा के ही मैन धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने 89 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है धर्मेंद्र के अलविदा होने के साथ हिंदी सिनेमा के एक युग का भी अंत हो गया। अभिनेता लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

बीती रात उन्हें सांस लेने में तकलीफ के चलते वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया था। धर्मेंद्र के निधन पर देश भर में शोक व्याप्त है। इस दौरान देश के तमाम फिल्मी और राजनीतिक हस्तियों ने भी शोक व्यक्त किया है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, “धर्मेंद्र न सिर्फ़ एक अच्छे अभिनेता थे, बल्कि एक अच्छे और सरल इंसान भी थे। मेरा उनसे व्यक्तिगत जुड़ाव था। वह देश और किसानों के लिए प्रतिबद्ध थे। फिल्मों में उनके काम को भुलाया नहीं जा सकता। उनके निधन से फिल्म उद्योग को बहुत बड़ी क्षति हुई है। वह मुझसे मिलने आते थे। उनके बेटों और हेमा मालिनी जी से मेरे अच्छे संबंध थे।”

फिल्ममेकर करण जौहर ने भी दिग्गज अभिनेता को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया,- ‘एक युग का अंत… एक बडे़ मेगास्टार। मुख्यधारा के सिनेमा में एक नायक का अवतार… अविश्वसनीय रूप से सुंदर और सबसे रहस्यमय स्क्रीन उपस्थिति… वह भारतीय सिनेमा के एक वास्तविक किंवदंती हैं और हमेशा रहेंगे… सिनेमा के इतिहास के पन्नों में परिभाषित और समृद्ध रूप से मौजूद हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज प्रसिद्ध अभिनेता श्री धर्मेन्द्र के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्‍होंने श्री धर्मेंद्र के निधन को भारतीय सिनेमा के एक युग का अंत बताया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि धर्मेंद्र एक प्रतिष्ठित फिल्मी हस्ती और एक अद्भुत अभिनेता थे, जिन्होंने अपनी प्रत्‍येक भूमिका से लोगों को आकर्षित किया और विविध किरदारों को निभाने की उनकी कला ने कई पीढि़यों के अनगिनत लोगों के दिलों को छुआ।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.