May 1, 2026

वरिष्ठ कांग्रेसजनों का प्रतिनिधिमंडल जोशीमठ भूधंसाव की आपदा के संबंध में राज्यपाल से मिला।

देहरादून 11 जनवरी 2023,

उत्तराखंड के वरिष्ठ कांग्रेसजनों का प्रतिनिधिमंडल जोशीमठ भूधंसाव की आपदा के संबंध में राज्यपाल लै. जनरल गुरमीत सिंह से मुलाकात की है। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को जनपद चमोली के जोशीमठ भूधंसाव की आपदा में सरकार के अपर्याप्त राहत-बचाव कार्यों के सम्बंध में अवगत कराते हुए ज्ञापन के माध्यम से आपदाग्रस्त क्षेत्रों में आ रही समस्याओं के तत्काल समाधान हेतु सरकार को निर्देशित करने का अनुरोध किया।

ज्ञापन में भूधंसाव की आपदा से प्रभावितों, मकान मालिकों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को तत्काल उचित मुआवजा देने, आपदा से प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर विस्थापित करने तथा सरकार द्वारा प्रभावित लोगों को मकान किराया हेतु दी जाने वाली अन्तरिम राहत राशि चार हजार से बढ़ाकर बीस हजार रुपए करने की मांग की गई है।

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल में पूर्व प्रतिपक्ष नेता प्रीतम सिंह, विधायक द्वाराहाट मदन सिंह बिष्ट , पूर्व विधायक गंगोत्री विजयपाल सजवाण , पूर्व विधायक राजपुर रोड राजकुमार, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा , डोईवाला से प्रत्याशी रहे गौरव सिंह, महामंत्री राजेन्द्र शाह व हरिकृष्ण भट्ट , परवादून अध्यक्ष अश्वनी बहुगुणा मौजूद रहे।

 

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.