October 5, 2026

शिवसेना के नेताओं, यशवंत जाधव और यामिनी जाधव के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में जांच।

देहरादून 25 फरवरी 2022,

मुंबई: प्रवर्तन निदेशालय द्वारा महाराष्ट्र की शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस गठबंधन वाली सरकार में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नेता और महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक को मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार करने के बाद आयकर विभाग ने शिवसेना के नेताओं, यशवंत जाधव और यामिनी जाधव के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में जांच शुरू कर दी है। इसके तहत आयकर विभाग ने दोनों नेताओं के परिसर पर तलाशी अभियान चलाया है। यशवंत जाधव बीएमसी में स्थायी समिति के अध्यक्ष हैं, उनकी पत्नी यामिनी जाधव भायखला से शिवसेना विधायक हैं।

प्रवर्तन निदेशालय तथा आयकर विभाग की कार्यावाही से महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना के नेता एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप कर रहे हैं

शिवसेना पार्टी के प्रवक्ता संजय राउत ने प्रवर्तन निदेशालय और आयकर विभाग की कार्रवाई को राजनीतिक षडयंत्र बताया है।उन्होंने कहा कि- जांच एजेंसियों का भाजपा द्वारा दुरुपयोग किया जा रहा है। राउत ने कहा- राजनीति होनी चाहिए लेकिन भाजपा निचले स्तर की राजनीति कर रही है क्योंकि वे चुनाव हार गए और सत्ता हासिल करने में सफल नहीं हो सके।

राउत ने आगे कहा कि बीएमसी चुनाव नजदीक हैं और इसलिए भाजपा ने अपने फायदे के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग शुरू कर दिया है। हम सभी को एक साथ आना होगा और भाजपा की कुरूप राजनीति से लड़ना होगा।

भाजपा नेता किरीट सोमैया, ने ट्वीट कर कहा कि जाधव परिवार कई गैर-पारदर्शी वित्तीय लेनदेन में शामिल था। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि जाधव दंपति 30 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल थे और घोटाले का पैसा को शेल कंपनियों के माध्यम से रखा गया था और धन एक विदेशी कंपनी को ट्रांसफर किया गया था।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.