October 5, 2026

सरलीकरण, समाधान एवं निस्तारीकरण पर अधिकारियों को विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

देहरादून 11अप्रैल 2022,

उत्तराखंड: सहारनपुर रोड स्थित श्रीराम गोयल धर्मशाला देहरादून में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित माइक्रो डोनेशन कार्यक्रम का उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने नमो एप के माध्यम से सहयोग राशि देकर भाजपा को सशक्त बनाए जाने की मुहिम में प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा की आज भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है, यह एक गर्व की बात है। उन्होंने कहा हमारा संगठन राष्ट्र प्रथम, संगठन द्वितीय और व्यक्ति अंतिम के सिद्धांत पर चलता है।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए राज्य में नई सरकार के गठन के साथ ही कई संकल्प लिए गए हैं। राज्य सरकार पारदर्शिता के साथ कार्य करेगी।

उन्होंने बताया कि, “सरलीकरण, समाधान एवं निस्तारीकरण पर अधिकारियों को विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं। हमारी प्राथमिकता हमेशा ही अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सरकार एवं प्रशासन की सेवा पहुंचाना होगा।”।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शपथ ग्रहण के तुरंत बाद पहली कैबिनेट बैठक में निर्णय लिया गया है कि न्यायविदों, सेवानिवृत्त जजों, समाज के प्रबुद्ध जनों और अन्य स्टेकहोल्डर्स की एक कमेटी गठित की जाएगी जो उत्तराखण्ड राज्य के लिए ‘यूनिफॉर्म सिविल कोड’ का ड्राफ्ट तैयार करेगी। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जो विकास हुआ है, उस पर उत्तराखण्ड की जनता ने मोहर लगाई है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज भारत का मान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा है।”

भारतीय जनता पार्टी के इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, विधायक विनोद चमोली, विधायक सविता कपूर , विधायक खजान दास, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक एवं अन्य लोग मौजूद थे।

 

 

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.