June 24, 2026

सिंघु बॉर्डर पर लखबीर सिंह की हत्‍या मामले में चार आरोपी गिरफ्तार।

देहरादून  17 अक्टूबर 2021,

सिंधु बार्डर पर लखबीर सिंह की हत्‍या मामले में हरियाणा के सोनीपत की पुलिस ने दो आरोपी निंहगों भगवंत सिंह और गोविंद प्रीत सिंह और पंजाब के अमृतसर से गिरफ्तार तीसरे आरोपी नारायण सिंह को आज कोर्ट में पेश किया।तीनों आरोपियों को छह दिनों की पुलिस कस्‍टडी में भेज दिया है.

शनिवार को सोनीपत पुलिस के समक्ष दो आरोपी निंहगों भगवंत सिंह और गोविंद प्रीत सिंह ने आत्‍मसमर्पण किया था। अन्‍य आरोपी नारायण सिंह को पंजाब के अमृतसर की देहात पुलिस ने जिले के अमरकोट गांव से गिरफ्तार करने के बाद सोनीपत पुलिस को सौंप दिया था. आज इन तीनों आरोपियों को सोनीपत कोर्ट में पेश किया गया।

सरबजीत सिंह को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। उसे हरियाणा के सोनीपत जिले की एक अदालत ने सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया था।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.