August 8, 2026

सेबी ने रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड , उद्योगपति अनिल अंबानी ,अमित बापना, रवींद्र सुधाकर और पिंकेश आर शाह को प्रतिभूति बाजार से प्रतिबंधित किया।

देहरादून 12 फरवरी 2022,

बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनियम बोर्ड सेबी ने रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड , उद्योगपति अनिल अंबानी ,अमित बापना, रवींद्र सुधाकर और पिंकेश आर शाह हैं को कंपनी से संबंधित कथित धोखाधड़ी गतिविधियों के लिए प्रतिभूति बाजार से प्रतिबंधित कर दिया है। इनको सेबी के साथ पंजीकृत किसी भी मध्यस्थ, किसी भी सूचीबद्ध सार्वजनिक कंपनी या किसी भी सार्वजनिक कंपनी के कार्यवाहक निदेशकों/प्रवर्तकों के साथ संबद्ध करने पर रोक लगा दी है, जो पूंजी जुटाने का इरादा रखते हैं।

सेबी ने एनएसई और उसके पूर्व प्रबंध निदेशकों तथा मुख्य कार्यपालक अधिकारियों चित्रा रामकृष्ण और रवि नारायण तथा अन्य पर जुर्माना लगाया है। ये जुर्माना समूह परिचालन अधिकारी और प्रबंध निदेशक (एमडी) के सलाहकार के रूप में आनंद सुब्रमण्यन की नियुक्ति में प्रतिभूति अनुबंध नियमों के उल्लंघन को लेकर लगाया गया है।

चित्रा रामकृष्ण पर तीन करोड़ रुपया, नारायण और सुब्रमण्यन पर दो-दो करोड़ रुपए तथा वीआर नरसिम्हन पर छह लाख रुपए का जुर्माना लगाया है।एनएसई को छः माह तक के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। इस बीच एनएसई नया उत्पाद लांच नहीं कर सकता है। रामकृष्ण और सुब्रमण्यन को तीन साल की अवधि के लिए किसी भी बाजार ढांचागत संस्थान या सेबी के साथ पंजीकृत किसी भी मध्यस्थ के साथ जुड़ने को लेकर रोक लगाई गई है, नारायण पर दो वर्ष तक प्रतिबंध लगाया गया है।

सेबी ने एनएसई को रामकृष्ण के अतिरिक्त अवकाश के बदले भुगतान किए गए 1.54 करोड़ रुपए और 2.83 करोड़ रुपए के बोनस (डेफर्ड बोनस) को जब्त करने का भी निर्देश दिया है। यह फैसला समूह के परिचालन अधिकारी और प्रबंध निदेशक (एमडी) के सलाहकार के रूप में आनंद सुब्रमण्यन की नियुक्ति में प्रतिभूति अनुबंध नियमों के उल्लंघन मामले में दिया गया है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.