June 23, 2026

अनुशासन, सेवा भाव और परोपकार के कार्यों में भारत स्काउट एवं गाइड की महत्वपूर्ण भूमिका: मुख्यमंत्री धामी।

देहरादून 07 नवंबर 2022,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में भारत स्काउट एवं गाइड की स्थापना दिवस के अवसर पर भारत स्काउट एवं गाइड के प्रतिनिधि दल ने भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधि दल ने मुख्यमंत्री को बैज एवं ध्वज से अलंकृत कर सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि अधिक से अधिक छात्रों को स्काउट एवं गाइड से जोड़ा जाए। अनुशासन, सेवा भाव और परोपकार के कार्यों में भारत स्काउट एवं गाइड की महत्वपूर्ण भूमिका है।

इस अवसर पर उत्तराखण्ड से मुख्य आयुक्त भारत स्काउट एवं गाइड श्रीमती सीमा जौनसारी, भारत स्काउट एवं गाइड से रविन्द्र मोहन काला, बी.एस. रावत, अरूण राय, राहुल रतूड़ी एवं सुश्री विमला पंत उपस्थित रहे।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.