June 28, 2026

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में अभूतपूर्व गिरावट:रुपया 78 के नीचे फिसला।

देहरादून 13 जून 2022,

दिल्ली: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सोमवार को भारतीय रुपये में अभूतपूर्व गिरावट आई है। सोमवार को रुपया अब तक के निम्नतम स्तर पर पहुंचा है। ऐसा पहली बार हुआ है जब रुपया 78 के नीचे फिसला है।

स्टॉक मार्केट के जानकारों का मानना है कि घरेलू स्टॉक मार्केट में कमजोरी के रुख, विदेशी फंड्स की लगातार निकासी और अमेरिकी डॉलर में लगातार मजबूती से रुपए में गिरावट आई है। विदेशी निवेशकों की भारी बिकवाली और अमेरिका में महंगाई दर के आंकड़ों से डॉलर के मुकाबले रुपए में इतनी बड़ी गिरावट आई है।

विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 19 पैसे की भारी गिरावट के साथ 77.93 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी तथा विदेशी संस्थागत निवेशकों की बाजार से पूंजी की निरंतर निकासी से यह गिरावट आई है। बाजार सूत्रों ने कहा कि शेयर बाजार में भारी बिकवाली तथा विदेशों में डॉलर के मजबूत होने से भी रुपया प्रभावित हुआ है।

सोमवार सुबह सेंसेक्‍स 1100 प्‍वाइंट से ज्‍यादा की ग‍िरावट के साथ 53,184.61 अंक पर खुला. वहीं 50 अंक वाला न‍िफ्टी 300 अंक से ज्‍यादा ग‍िरकर 15,877.55 के स्‍तर पर खुला. कारोबारी सत्र के दौरान सेंसेक्‍स 1568 अंक ग‍िरकर 52,734.98 प्‍वाइंट के न‍िचले स्‍तर तक गया. वहीं, न‍िफ्टी करीब 450 अंक ग‍िरकर 15,749.90 के न‍िचले स्‍तर तक गया।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.