June 25, 2026

आईएनएस खुकरी (पी49) को सेवा मुक्त किया गया।

देहरादून 28 जनवरी 2022,

दिल्ली: भारतीय नौसेना का पहला स्वदेश में निर्मित मिसाइल कार्वेट आईएनएस खुकरी (पी49) को सेवा मुक्त कर दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव (डीएनएचडीडी) प्रशासन को सौंप दिया गया है।

दीव के आईएनएस खुकरी मेमोरियल में औपचारिक रूप से आयोजित भव्य समारोह में रियर एडमिरल अजय विनय भावे, फ्लैग ऑफिसर डॉक्ट्रिन एंड कॉन्सेप्ट्स ने सेवामुक्त पोत को विधिवत रूप से केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव तथा लक्षद्वीप के प्रशासक प्रफुल्ल पटेल के हवाले किया। इस कार्यक्रम के दौरान भारतीय नौसेना बैंड द्वारा एक आकर्षक प्रस्तुति दी गई और लंगर डालने के स्थान पर नौसेना के जहाजों द्वारा रोशनी भी की गई।

आईएनएस खुकरी ने अपने सेवाकाल के दौरान जो उपलब्धियां एवं क्षमताऐं हासिल की थीं, उनके बारे में प्रफुल्ल पटेल को जानकारी भी दी गई।

सार्वजनिक यात्राओं के लिए दीव प्रशासन द्वारा खुकरी को एक संग्रहालय में परिवर्तित करने की योजना है। संग्रहालय मौजूदा खुकरी मेमोरियल के साथ सह-स्थित होगा। यहां पर आईएनएस खुकरी (एफ149), ब्लैकवुड क्लास पनडुब्बी रोधी फ्रिगेट का छोटा संस्करण भी रखा गया है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.