June 23, 2026

आने वाले उत्तर प्रदेश के चुनावों में हम 40% टिकट हम महिला उम्मीदवारों को देंगें: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी।

देहरादून 19 अक्टूबर 2021,

लखनऊ:राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी कांग्रेस पार्टी का जनाधार बढ़ाने में प्रयासरत हैं। इसी सिलसिले में यूपी चुनाव को लेकर कांग्रेस की रणनीति बताने के लिए उन्होंने लखनऊ में प्रेस वार्ता आयोजित की।

प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि ”आने वाले उत्तर प्रदेश के चुनावों में हम 40% टिकट हम महिला उम्मीदवारों को देंगें। यह निर्णय उन सब महिलाओं के लिए है जो चाहती हैं कि उत्तर प्रदेश में बदलाव आए, प्रदेश आगे बढ़े।

पार्टी महासचिव ने कहा कि ”महिलायें राजनीति में पूरी भागीदार होंगी। 2019 के चुनाव में जब आई थी तो इलाहाबाद यूनिवर्सिटी की कुछ लड़कियां मिली थी, उन्होंने बताया था कि होस्टल में लड़के लड़कियों के लिए कानून अलग थे। ये निर्णय उसके लिए जिसने गंगा यात्रा के दौरान मुझसे कहा था कि मेरे गांव में पाठशाला नहीं है। प्रयागराज की पारो के लिए जिसने हाथ पकड़कर कहा कि मैं नेता बनना चाहती हूं।

उन्होंने कहा कि देश को जाति-धर्म से निकालकर विकास की ओर ले जाने में महिलाएं उचित भागीदारी निभा सकती हैं।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.