June 24, 2026

सोशल मीडिया पर सिंघु बॉर्डर पर नृशंस हत्या करने की ज़िम्मेदारी लेने वाले निहंग सिंहों के नेता बाबा अमन सिंह की भाजपा नेताओं के साथ तस्वीरें वायरल।

देहरादून 19 अक्टूबर 2021,

जालंधर: लखबीर सिंह नामक व्यक्ति की सिंघु बॉर्डर पर नृशंस हत्या करने की ज़िम्मेदारी लेने वाले निहंग सिंहों के नेता बाबा अमन सिंह की भाजपा नेताओं के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने से इस कत्ल मामले में संयुक्त किसान मोर्चा सहित दूसरे राजनीतिक नेताओं द्वारा भी इस पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

नेताओं द्वारा कहा जा रहा है कि इस पूरे मामले के बाद साफ हो गया है कि भाजपा मोर्चे को खत्म करने के लिए हर तरह का पैंतरा अपना सकती है। अब इस मामले की गहराई के साथ जांच होनी बेहद जरूरी हो गई है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरों में बाबा अमन सिंह केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के साथ नजर आ रहे हैं। इनमें तस्वीरों में बर्ख़ास्त पुलिस कर्मचारी और पूर्व पुलिस कैंट गुरमीत सिंह पिंकी जिसपर हत्या का आरोप है, वह भी एक बैठक में दिखाई दे रहा है। सूत्रों के मुताबिक बाबा अमन केंद्र सरकार के साथ किसानों के चल रहे टकराव को हल करने के लिए ‘पर्दे के पीछे भूमिका निभाने वालों ‘ में शामिल था।

 

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.