August 8, 2026

आपदा से प्रभावित क्षेत्र सरखेत में जिला प्रशासन द्वारा पर राहत बचाव कार्य अन्य सुविधाएं मुहैय्या कराते हुए जन जीवन को सामान्य बनाने का कार्य।

देहरादून 26 अगस्त 2022,

पिछले दिनों अतिवृष्टि के कारण आई आपदा से प्रभावित क्षेत्र सरखेत में जिला प्रशासन द्वारा युद्धस्तर पर राहत बचाव कार्य और अन्य सुविधाएं मुहैय्या कराते हुए जन जीवन को सामान्य बनाने का कार्य किया जा रहा है। जिलाधिकारी सोनिका द्वारा प्रत्येक दिवस में किए जा रहे आपदा राहत कार्यों की समीक्षा एवं माॅनिटरिंग करते हुए अधिकारियों को निरंतर दिशा-निर्देश दिए जा रहे।

देहरादून मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान द्वारा आपदाग्रस्त क्षेत्र का भ्रमण करते हुए प्रभावित परिवारों, व्यक्तियों हेतु जिला प्रशासन द्वारा मुहैया कराई जा रही सहायता, राहत सामग्री, आदि व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। इस दौरान उन्होंने सार्वजनिक स्थनों पर बनाए जा रहे टाॅयलेट/शौचालय आदि कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। साथ ही रेस्क्यू आपरेशन में लगी टीमों से स्थिति के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने नगर निगम, पशुपालन, जिला पंचायत आदि विभागों सहित डेंगू मलेरिया अधिकारी को क्षेत्र में सफाई के साथ ही दवाईयों का छिड़काव, मृत पशुओं के शवों का नियमानुसार निस्तारण करने के निर्देश दिए।

जिला प्रशासन द्वारा आपदा में मृतक पंकज बुटोला के परिजन को 4 लाख अंतरिम सहायता का चैक दिया गया। विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने विभागों से संबंधित कार्यों को युद्ध स्तर पर संपादित किया जा रहा है साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर के साथ ही घर-घर जाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। बाल विकास विभाग द्वारा प्रभावित लोगों को दैनिक उपभोग की वस्तुएं और खाद्य सामग्रियां वितरित की गई।

जिला आपदा परिचालन केन्द्र से प्राप्त सूचना के अनुसार जनपद में कुल 08 मार्ग बन्द है, जिनमें राज्य मार्ग 1, अन्य जिला मार्ग-1, ग्रामीण मार्ग 6 शामिल है, जिन्हे खोले जाने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य वाही की जा रही है।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.