June 23, 2026

उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से स्टाफ नर्सों की भर्ती प्रक्रिया किए जाने के आदेश सचिव पंकज पांडे ने दिए।

देहरादून 22 सितंबर 2021,

उत्तराखंड के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में स्टाफ नर्स के खाली पदों पर उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से चयन प्रक्रिया सम्पादित कराने हेतु सचिव डा०  पंकज पांडे ने आदेश जारी किए हैं। कोरोना महामारी के कारण स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा कई बार टाल दी गई। अब इस भर्ती प्रक्रिया को शुरू करने हेतु सचिव पंकज पांडे ने निर्देश जारी किए हैं। निर्देशों में कहा गया है कि विभागीय आवश्यकता एवं कोविड-19 वैश्विक महामारी के प्रभावी रोकथाम हेतु स्टाफ नर्स के पदों सीधी भर्ती हेतु शीघ्र भर्ती की तात्कालिकता को देखते हुए प्रथम चयन की प्रक्रिया उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद के माध्यम से सम्पन्न करायी जानी थी। लेकिन अब उत्तराखंड अधीनस्थ नर्सिंग (अराजपत्रित) सेवा (द्वितीय संशोधन) नियमावली 2020 के दृष्टिगत शासन द्वारा सम्यक विचारोपरान्त उक्त पदों पर चयन की कार्यवाही उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद की जगह उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड से कराए जाने का निर्णय लिया गया है। सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडेय ने निर्देश दिए हैं कि उक्त चयन की प्रक्रिया उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से सम्पादित कराए जाने हेतु आवश्यक कार्रवाई की जाए।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.