July 22, 2026

उत्तराखंड राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने मौसम का पूर्वानुमान किया जारी।

देहरादून 28 नवंबर 2021,

उत्तराखंड राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। एक दिसंबर को उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। राज्य के अन्य इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा।

उन्होंने बताया कि दो दिसंबर को राज्य के पिथौरागढ़, चमोली और बागेश्वर जिलों में अधिकांश स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

हरिद्वार, उधमसिंह नगर को छोड़कर अन्य जिलों में भी अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 2500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी की भी संभावना है। पिथौरागढ़, चमोली और बागेश्वर जिले में कहीं कहीं भारी बारिश हो सकती है। ऐसे में इन तीन जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.