June 24, 2026

“उत्तराखण्ड कला दर्शन” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग।

देहरादून 11 सितंबर ,2022,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून स्थित संस्कृति विभाग के प्रेक्षागृह में संस्कार भारती द्वारा अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित उत्तराखण्ड कला दर्शन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि, “उत्तराखण्ड कला, संस्कृति एवं साहित्य का संगम है, इसके उत्थान के लिये राज्य सरकार कृत संकल्पित है। राज्य की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिये उपयुक्त स्थल की पहचान कर इसके लिये भवन बनाने हेतु प्रयास किये जायेंगे।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, विधायक सविता कपूर, ओजस हिरानी, पंकज अग्रवाल सहित अन्य सम्मानितजन उपस्थित रहे।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.