June 24, 2026

उत्तराखण्ड सरकार का सख्त “नकल विरोधी कानून” लाने का फैसला।

देहरादून 10 फरवरी 2023,

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उत्तराखण्ड सरकार द्वारा सख्त “नकल विरोधी कानून” लाने के निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, उत्तराखण्ड सरकार ने देश का सबसे सख्त “नकल विरोधी कानून” लाने का फैसला कर लिया है। मुख्यमंत्री ने इस हेतु संबंधित अध्यादेश को अपनी अनुमति प्रदान कर अग्रेतर कार्यवाही के आदेश दे दिए हैं।

श्री भट्ट ने कहा कि, नकल माफिया प्रदेश के युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ नहीं कर पाएंगे। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों में प्रतिभाओं को कुंठित किया गया है। उत्तराखण्ड सरकार ने देश का सबसे सख्त “नकल विरोधी कानून” लाने का फैसला कर नकल कराने वालों को आज जेल की सलाखों में भेजने वाली सरकार पर युवाओं को विश्वास रखना होगा।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.