June 24, 2026

एग्रो फूड प्रोसेसिंग कॉन्क्लेव 2022″ में राज्य में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा।

देहरादून 15 दिसंबर 2022,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “एग्रो फूड प्रोसेसिंग कॉन्क्लेव 2022” में कृषि, उद्यान, फूड प्रोसेसिंग से जुड़े देश एवं विदेश के उद्योगपतियों के साथ राज्य में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की है। उन्होंने कहा कि राज्य में लॉजिस्टिक पॉलिसी शुरू की जा रही है और औद्योगिक संस्थानों को हर प्रकार की सुविधा देने के प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य में हवाई, रेल एवं सड़क कनेक्टिविटी का भी तेजी से विस्तार हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि औद्योगिक संस्थानों के प्रतिनिधियों से समय-समय पर संवाद स्थापित किए गए हैं। औद्योगिक विकास के लिए जो महत्वपूर्ण सुझाव मिले हैं, उन्हें औद्योगिक नीति में शामिल किया है। इस कॉन्क्लेव को “एडवांटेज उत्तराखण्ड“ हेतु समर्पित किया है। उत्तराखण्ड के औद्योगिक विकास हेतु राज्य सरकार द्वारा औद्योगिक नीति में उद्योगपतियों के सुझावों को भी शामिल किया है। सरकार का प्रयास राज्य में अधिकाधिक निवेश और पूर्व से स्थापित उद्योगों को और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में बागवानी, जैविक खेती, औषधीय व सुगंधित पौधों की खेती के क्षेत्र में अनेक संभावनाएं हैं। राज्य में हाल ही में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर, एक फार्मास्युटिकल पार्क और एक अरोमा पार्क स्थापित किया गया है।

कॉन्क्लेव में कृषि मंत्री गणेश जोशी, पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा , मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु, सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, सचिव बी.वी.आर.सी. पुरूषोत्तम, पतंजली योग पीठ आयुर्वेद के एमडी आचार्य बालकृष्ण आदि उपस्थित रहे।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.