June 23, 2026

कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 103.50 रुपये की वृद्धि।

देहरादून 01 नवंबर 2021,

दिल्ली: सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 दिसंबर से कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतो में बढ़ोतरी की है। महीने के पहले दिन आम आदमी को महंगाई का बड़ा झटका लगा है।

सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने 19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 103.50 रुपये प्रति सिलेंडर तक की वृद्धि की है ।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 100.50 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ी है। अब कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़कर 2101 रुपये हो गई है.

हालांकि, तेल कंपनियों ने घरेलू उपयोग वाले 14.2 किग्रा बिना सब्सिडी की रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं की है। इसके दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है. दिल्ली में 14.2 किग्रा बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 899.50 रुपए ही है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.