June 24, 2026

कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में सोनिया गांधी ने जी-23 नेताओं को लगाइ फटकार ।

देहरादून :  16 अक्टूबर 2021,

दिल्ली : पार्टी मुख्यालय पर कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में सोनिया गांधी ने नाराजगी दिखाते हुए कांग्रेस पार्टी में स्थायी अध्यक्ष की मांग कर रहे जी-23 नेताओं को फटकार लगा दीं। सोनिया ने इस दौरान कहा कि फिलहाल मैं ही पार्टी की स्थायी अध्यक्ष हूं। मीडिया के बजाय, खुद मुझसे बात करें। उन्होंने बैठक में संदेश दिया कि आपसी मनमुटाव को दूर करेंगे तभी आगामी विधानसभा चुनाव में हम बेहतर परिणाम दे सकेंगे।

सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर भी हमला बोलते हुए कहा कि लखीमपुर खीरी की घटना भाजपा की मानसिकता को दिखाती है कि वो किस तरह किसान आंदोलन को देखती है। तीनों काले कानून को निरस्त करने के लिए किसान सड़क पर संघर्ष कर रहा है, लेकिन सरकार को उसकी चिंता नहीं है। इसकी कड़ी से कड़ी निंदा की जानी चाहिए।

सोनिया ने कहा कि जम्मू-कश्मीर दो साल से केंद्र शासित प्रदेश रहा है, लेकिन यहां हो रहे आतंकवादी हमले के लिए पूरी तरह से केंद्र सरकार जिम्मेदार है। वहीं, विदेश नीति चुनावी लामबंदी और ध्रुवीकरण का हथियार बन गई है।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.