June 23, 2026

कोर्ट ने लखबीर की  नृृशंस हत्या के मुख्य आरोपी निहंग सिख सरबजीतसिंह को दिया 7 दिन की पुलिस रिमांड पर ।

देहरादून  16 अक्टूबर 2021,

दिल्ली : सिंघु बॉर्डर पर लखबीर की  नृृशंस हत्या के मुख्य आरोपी निहंग सिख सरबजीतसिंह को कोर्ट ने 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। बता दें कि मृतक युवक के हाथ काटकर पुलिस की बैरिकेड्स पर लटकाए गए थे। इसे लेकर हड़कंप मच गया था। सरबजीतसिंह ने पुलिस के सामने में सरेंडर किया था।

सिंघु बॉर्डर पर पिछले एक साल से भी ज्यादा वक्त से किसान आंदोलन चल रहा है। शुक्रवार को आंदोलन वाली जगह पर लखबीर नाम के एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या के मुख्य आरोपी निहंग सिख ने सरेंडर कर दिया था, जिसे आज कोर्ट में पेश किया गया।

निहंग सरवजीत सिंह ने शुक्रवार शाम को पुलिस के सामने सरेंडर किया। उसने स्वीकार किया कि, उसने ही लखबीर सिंह की हत्या की है। घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें लखबीर को बैरिकेड से लटकाया हुआ दिखाया गया था।

 

 

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.