June 24, 2026

किसानों की आय में वृद्धि हेतु मिशन दालचीनी एवं मिशन टिमरू शुरू

देहरादून 22 फरवरी 2023,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि टिमरू व दालचीनी के माध्यम से पर्वतीय क्षेत्र में रोजगार के अवसर सृजित होंगे। सगन्ध सेक्टर से उत्तराखण्ड के किसानों एवं युवाओं को हो रहे लाभ के दृष्टिगत सगन्ध पौधा केन्द्र को सुदृढ़ करने हेतु एक्ट के माध्यम से संस्थान के रूप में विकसित किया जायेगा। उन्होंने सगन्ध पौधा केन्द्र, सेलाकुई में सगन्ध फसल उत्कृष्टता केन्द्र का लोकार्पण किया। किसानों की आय में वृद्धि हेतु मिशन दालचीनी एवं मिशन टिमरू शुरू करने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि, उत्तराखण्ड में सगन्ध फसलें वर्तमान में एक बेहतरीन नगदी फसल के रूप में स्थापित हो रही हैं। किसानों को उनकी मांग के अनुसार समय पर पर्याप्त मात्रा में पौध सामग्री उपलब्ध कराने के लिए ही इस “सगन्ध पौध उत्कृष्टता केन्द्र” की स्थापना की गयी है। उन्होंने बताया कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में राज्य में आर्थिकी और पर्यावरण के समन्वय स्थापित कर प्रदेश में विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

इस दौरान कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने भी अपने विचार प्रकट किए। कार्यक्रम में विधायक सहदेव पुण्डीर , मुन्ना सिंह चौहान ,भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष आशा नौटियाल, सगंध पौधा केन्द्र के निदेशक डॉ. नृपेन्द्र चौहान आदि मौजूद रहे।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.