June 23, 2026

कोविड -19 अपडेट।

देहरादून 14 जनवरी 2022,
दिल्ली: कोरोना के खतरनाक वेरिएंट ओमिक्रोन के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के दो लाख 64 हजार 202 नए केस सामने आए हैं और 315 लोगों की मौत हो गई। अब तक कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट के 5753 मामले सामने आ चुके हैं। देश में दैनिक पॉजिटिविटी रेट अब 14.78% है। गत दिवस की अपेक्षा आज 16 हजार 785 ज़्यादा मामले आए हैं, कल कोरोना वायरस के 2 लाख 47 हजार 417 मामले आए थे।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 12 लाख 72 हजार 73 हो गई है। अब तक महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 4 लाख 85 हजार 350 हो गई है। आंकड़ों के मुताबिक, कल एक लाख 9 हजार 345 लोग ठीक हुए, जिसके बाद अभी तक 3 करोड़ 48 लाख 24 हजार 706 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोरोना वायरस रोधी टीकों की 155 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी हैं। कल 73 लाख 8 हजार 669 डोज़ दी गईं, जिसके बाद अबतक वैक्सीन की 155 करोड़ 39 लाख 81 हजार 819 डोज़ दी जा चुकी हैं।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.