August 8, 2026

गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में एक बैठक में जम्मू और कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

देहरादून 18 फरवरी 2022,

नई दिल्ली: जम्मू और कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में समीक्षा बैठक की है। बैठक में जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल तथा जम्मू और कश्मीर प्रशासन और सेना सहित भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारी सम्मिलित हुए।

समीक्षा बैठक में अमित शाह ने सुरक्षा एजेंसियों द्वारा आंतकवाद के खिलाफ किए गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि, सुरक्षा एजेंसियों के प्रयासों से पिछले कुछ वर्षों में जम्मू और कश्मीर में आतंकी घटनाओं में कमी आई है। आतंकी घटनाएँ 2018 में 417 से घटकर 2021 में 229 हो गई हैं, जबकि सुरक्षा बलों के शहीद हुए कर्मियों की संख्या 2018 में 91 से कम होकर 2021 में 42 हो गई है।

सुरक्षा बैठक को संबोधित करते हुए गृह मंत्री ने सुरक्षा ग्रिड को और अधिक मज़बूत करने के निर्देश दिये ताकि सीमा-पार घुसपैठ शून्य हो और आतंकवाद का उन्मूलन हो सके।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.