June 23, 2026

जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने 50वें भारत के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर शपथ ग्रहण की।

देहरादून 09 नवंबर 2022,

दिल्ली: जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने 50वें भारत के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर शपथ ग्रहण की है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें राष्ट्रपति भवन में शपथ दिलाई। जस्टिस चंद्रचूड़ तत्काल प्रभाव से अपना कार्य भार संभालेंगे और उनका कार्यकाल 10 नवंबर, 2024 तक रहेगा।

महाराष्ट्र पुणे के मूल निवासी जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ सुप्रीम कोर्ट के दूसरे सबसे सीनियर जज हैं। 11 नवंबर, 1959 को जन्में जस्टिस चंद्रचूड़ के पिता जस्टिस वाईवी चंद्रचूड़ देश के 16वें भारत के मुख्य न्यायाधीश थे, जिनका कार्यकाल दो फरवरी 1978 से 11 जुलाई 1985 तक रहा था।

वह दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफंस कॉलेज, फैकल्टी ऑफ लॉ और फिर हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़े हैं। साल 1983 में उन्होंने एलएलएम किया था, जबकि 1986 में ज्यूरीडीशियल साइंसेज़ में उन्होंने डॉक्टरेट की उपाधि हासिल की। जस्टिस चंद्रचूड़ बॉम्बे हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस कर चुके हैं। साथ ही वह 1998 से 2000 के बीच एडिश्नल सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया की भूमिका निभा चुके हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, “मैं भारत के मुख्य न्यायाधीश का पद ग्रहण करने पर न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ को शुभकामनाएं देता हूं। वह आने वाले समय में हमारे समाज में कानून और न्याय के मुद्दे को सफलतापूर्वक बनाए रखें।”

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.