June 23, 2026

जिलाधिकारी सोनिका द्वारा मौटे अनाज मिलेट सेवन करने की अपील।

देहरादून 02 मार्च 2023,

(जि.सू.का) संयुक्त राष्ट्र द्वारा वर्ष 2023 को “अन्तर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष” के रूप में मनाया जा रहा है। इसके तहत जिला प्रशासन देहरादून ने दून लाईब्रेरी एवं शोध केन्द्र परेड ग्राउण्ड में जिला योजना अन्तर्गत स्थानीय मोटे एवं पौष्टिक अनाजों मिलेट को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से किसान गोष्ठी एवं मिलेट भोज का आयोजन किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने “श्री अन्न थाली” का उद्घाटन किया गया।

जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा वर्ष 2023 को मिलेट वर्ष घोषित किया गया है। उन्होंने कहा कि प्राय यह देखा जाता है कि हम लोगों द्वारा अपने स्थानीय उत्पादों को वरियता नहीं दी जाती है, जबकि स्थानीय खाद्य उत्पाद मौटै अनाजों में गुणवत्ता एवं पौष्टिकता बहुत अधिक होती होती। इसका प्रचार-प्रसार किये जाने की आवश्यकता है, जिससे स्थानीय मौटे अनाज के उत्पादन में वृद्वि हो तथा किसानों की आय भी बढे। आजकल की युवा पीढी गलत खान-पान की तरफ जा रही है, जिससे कई प्रकार की बीमारियां होने की संभावना रहती है। उन्होंने सभी से स्थानीय उत्पादों एवं मौटे अनाज झंगौरा, मण्डुवा, गैत, का सेवन करने की अपील की।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डाॅ एस के बरनवाल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के मिश्रा, मुख्य कृषि अधिकारी लतिका सिंह सहित स्वयं सहायता समूह की महिलाएं एवं किसान आदि उपस्थित रहे।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.