August 8, 2026

जिला कांग्रेस अध्यक्षों की सूची जारी।

देहरादून 30 मार्च 2023,

उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण महारा ने उत्तराखंड के सभी जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने बताया कि उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा नियुक्त किए गए समस्त जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों के नामों को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अनुमोदित कर दिया है। अनुमोदन के तत्काल बाद सभी जिला अध्यक्षों की नियुक्ति प्रभावी हो गई है।

प्रदेश की राजधानी देहरादून में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष पद पर डॉक्टर जसविंदर सिंह गोगी को दोबारा मौका दिया गया है। देहरादून के पछवा दून में लक्ष्मी अग्रवाल को नियुक्ति दी गई है। हरिद्वार के रुड़की ग्रामीण से विधायक वीरेंद्र जाति तथा रुड़की शहर से राजेंद्र चौधरी को अध्यक्ष बनाया गया है। हरिद्वार शहर से सतपाल ब्रह्मचारी को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

 

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.