September 29, 2026

गाजियावाला में ‘आंगन का मिलन’, गणेश जोशी ने बांटी महालक्ष्मी और पोषण किट

Ganesh Joshi

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्राथमिक विद्यालय गाजियावाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं और आशा बहनों को सम्मानित किया।

कार्यक्रम में मंत्री ने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की और लाभार्थी महिलाओं एवं किशोरियों को महालक्ष्मी किट, बेबी किट और पोषण किट वितरित किए। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र में नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ मिष्ठान भी वितरित किया।

मातृ शक्ति का सम्मान और सशक्तिकरण प्राथमिकता

गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को देश के साथ-साथ प्रदेशभर में सेवा के रूप में मनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का संदेश दिया है और मातृ शक्ति का सम्मान एवं सशक्तिकरण सरकार की प्राथमिकता है।

मंत्री ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मूल मंत्र के साथ जनकल्याण के लिए काम कर रही है। आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के विकास और संस्कार की प्राथमिक पाठशाला हैं। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां बच्चों की देखभाल, पोषण और प्रारंभिक शिक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

‘आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां दूसरी मां की तरह’

गणेश जोशी ने कहा कि मां के बाद आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां एक दूसरी मां की तरह बच्चों की देखभाल और उनके सर्वांगीण विकास में योगदान देती हैं। उन्होंने कहा कि किसी परिवार, समाज और राष्ट्र की प्रगति तभी संभव है, जब परिवार की माता स्वस्थ हो, बेटी शिक्षित हो और महिला आत्मनिर्भर एवं सशक्त बने।

उन्होंने कहा कि लाभार्थी महिलाओं को दी जा रही महालक्ष्मी और बेबी किट तथा किशोरियों को वितरित की जा रही पोषण किट केवल सामग्री नहीं हैं, बल्कि इनके पीछे मां की चिंता, नवजात शिशु की देखभाल और किशोरियों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण का संकल्प जुड़ा है।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और आशा बहनों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि महिला एवं बाल विकास से जुड़ी योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में आवश्यक सुविधाएं एवं सामग्री उपलब्ध कराने के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार व्यक्त किया। इनका हुआ सम्मान – आंगनबाड़ी : मीनू धीमान, देवकी चमोला, शिल्पा, दीपमाला, पूनम अधिकारी। आशा कार्यकर्ता : सुनीता चौहान।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.