June 24, 2026

जिला प्रशासन देहरादून ने जोशीमठ के विस्थापित परिवारों राहत सामग्री भिजवाई।

देहरादून 12 जनवरी 2023,

आज अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के के मिश्रा ने जिला आपदा परिचालन केन्द्र देहरादून से जोशीमठ भूधसांव क्षेत्र के विस्थापित परिवारों एवं जरूरतमंदो को रसद सामग्री के वाहन को हरीझण्डी दिखाकर रवाना किया।

जनपद चमोली के जोशीमठ शहर, भूधसांव से आवासीय घरों में आ रहे दरारों के कारण सुरक्षा के दृष्टिगत वहां रह रहे परिवारों एवं लोगों को सुरक्षित स्थानों पर विस्थापित किया गया है। जिला प्रशासन देहरादून विस्थापित परिवारों एवं जरूरतमंदो वाहन द्वारा राहत सामग्री में 860 कंबल, 250 राशन किट, 14 बॉडीकेयर बॉक्स (थर्मलस) जनपद चमोली भेजे गए। जिलाधिकारी ने कहा कि आगे भी जिला प्रशासन द्वारा जरूरतमंदो को रसद सामग्री प्रेषित की जाएगी। जिला प्रशासन देहरादून जरूरतमदों की सहायता हेतु सदैव तत्पर है।

 

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.