June 25, 2026

देश के अन्नदाता ने सत्याग्रह से अहंकार का सर झुका दिया: राहुल गांधी

देहरादून 19 नवंबर 2021,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कृषि कानूनों को वापस लिए जाने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया, देश के अन्नदाता ने सत्याग्रह से अहंकार का सर झुका दिया। अन्याय के खिलाफ ये जीत मुबारक हो! जय हिंद, जय हिंद का किसान!

किसान नेता योगेंद्र यादव का कहना है कि यह किसानों की ऐतिहासिक जीत है। अंहकार का सिर झुका है और सच की जीत हुई है। सरकार ने न तो संविधान की बात सुनी न इंसानियत की। सरकार को समझ आ गया कि इस देश में किसान का महत्व है और वह वोट की भाषा समझ गई।

उन्होंने कानूनों को वापस लिए जाने को लोकतंत्र की जीत बताया है।

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि सरकार ने देरी से लिया है फैसला।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.