June 24, 2026

द्रौपदी का डांडा-2 पर्वत चोटी में चल रहे बचाव एवं राहत कार्यों का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हवाई सर्वेक्षण कर जायजा लिया।

देहरादून 06 अक्टूबर 2022,

उत्तरकाशी के द्रौपदी का डांडा-2 पर्वत चोटी में हिमस्खलन की चपेट में आए नेहरू पर्वतारोहण संस्थान उत्तरकाशी के प्रशिक्षणार्थियों हेतु चल रहे बचाव एवं राहत कार्यों का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हवाई सर्वेक्षण कर जायजा लिया।

हवाई सर्वेक्षण करने से पूर्व मुख्यमंत्री ने आईटीबीपी गेस्ट हाऊस मातली में अधिकारियों की बैठक लेते हुए घटना स्थल की जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राहत बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही घायलों का बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए।

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, क्षेत्रीय विधायक सुरेश चौहान, डीएम अभिषेक रुहेला, एसपी अपर्ण यदुवंशी, सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

उत्तरकाशी में हादसे में हिमस्खलन की चपेट में आने के कारण 40 पर्वतारोही प्रशिक्षुओं का दल फंस गया था। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हिमस्खलन में फंसे सात पर्वतारोहियों की मौत हो गई है। रेस्क्यू अभियान में अभी तक 8 पर्वतारोहियों को सुरक्षित निकाल दिया गया है। अभी तक 25 लोग लापता बताए जा रहे हैं।

उत्तरकाशी एवलांच हादसे में लापता जवानों की तलाश के लिए अब हाई एल्टिट्यूड वॉर फेयर स्कूल गुलमर्ग की टीम भी लग चुकी है। अब ये टीम भी हिमस्खलन में फंसे हुए लोगों का रेस्क्यू करेगी।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.