June 24, 2026

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की दूसरी शासकीय सभा हुई।

देहरादून 06 अक्टूबर 2022,

आज सचिवालय में मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की दूसरी शासकीय सभा आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न प्रस्तावों को अनुमोदन प्रदान किया गया। मुख्य सचिव ने कहा कि आयुष्मान भारत हैल्थ एण्ड वैलनेस सेन्टर , अटल आयुष्मान उत्तराखण्ड योजना के अंतर्गत सौ फीसदी सैचुरेशन किया जाए।

मुख्य सचिव ने कहा कि राशन कॉर्ड न होने के कारण जिनके आयुष्मान कॉर्ड नहीं बन पा रहे हैं, उनके लिए आधार या वोटर कॉर्ड आदि सरकारी पहचान पत्रों को अनुमन्य किया जाए साथ ही फर्जी बिल लगाने वाले अस्पतालों पर लगातार जुर्माना लगाते हुए सूचीबद्धता समाप्त की जाए।

बैठक में राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के अध्यक्ष डी. के. कोटिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.