June 24, 2026

प्राकृतिक कृषि एवं डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन से सम्बंधित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल प्रतिभाग किया।

देहरादून 06 अक्टूबर 2022,

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में प्राकृतिक कृषि एवं डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन से सम्बंधित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल क्लब से वर्चुअल प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम में अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों एवं कृषि मंत्रियों द्वारा भी वर्चुअल प्रतिभाग किया गया।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड प्राकृतिक दृष्टि से परम्परागत कृषि के लिए एक उपयुक्त राज्य है। जैव विविधता के कारण उत्तराखण्ड में जड़ी-बूटी और सुगन्धित पौध आदि के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं जिस पर राज्य सरकार द्वारा कार्य किया जा रहा है। प्राकृतिक खेती के सभी पहलुओं को बढ़ावा देने के लिए ‘आत्मनिर्भर प्राकृतिक किसान बोर्ड’ का गठन किया जा रहा है। बेहतर उत्पादन के लिए गोवर्धन की योजना को ‘प्राकृतिक कृषि योजना’ के साथ एकीकृत किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि राज्य के दोनों कृषि विश्वविद्यालयों में प्राकृतिक कृषि पाठ्यक्रम भी शुरू किया जा रहा है। प्राकृतिक कृषि बढ़ावा देने के लिए राज्य के सभी जनपदों में किसानों को प्राकृतिक कृषि विषयक प्रशिक्षण कराया गया है।

इस अवसर पर विधायक सरिता आर्य, राम सिंह कैडा, जिला पंचायत अध्यक्ष बेला टोलिया सहित अन्य सम्मानित जन उपस्थित रहे

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.