June 23, 2026

द लीजेण्ड ऑफ कोश्यारी भगत दा” का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विमोचन किया।

देहरादून 17 जून 2022,

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित पुस्तक “द लीजेण्ड ऑफ कोश्यारी भगत दा” का विमोचन किया।

मुख्यमंत्री धामी ने पुस्तक के लेखक एवं प्रकाशकों को भगत सिंह कोश्यारी के जन्मदिन के अवसर पर पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित करने के लिये आभार भी व्यक्त किया।”श्री भगत सिंह कोश्यारी जी के व्यक्तित्व का हर पहलू प्रेरणादायी है। वे सहजता की प्रतिमूर्ति हैं वे व्यक्ति के साथ मिशन हैं। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी वास्तव में भारतीय राजनीति के पुरोधा, जननेता, कुशल प्रशासक एवं विचारक हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उन्हें भगत सिंह कोश्यारी जी के सानिध्य में रहकर सामाजिक व राजनैतिक क्षेत्र में कार्य करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। श्री कोश्यारी ने सामान्य परिवेश में रहकर शिखर छूने का कार्य किया है।

इस अवसर पर विधायक श्रीमती सविता कपूर, श्रीमती सरिता आर्य, सुरेश गडिया, मोहन सिंह बिष्ट, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार के साथ ही प्रदेश एवं महाराष्ट्र से आये गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.