June 24, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी मां हीराबेन मोदी के 100वें जन्मदिन पर मुलाक़ात की और उनका आशीर्वाद लिया।

देहरादून 18 जून 2022,

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी मां हीराबेन मोदी के 100वें जन्मदिन पर गुजरात की राजधानी गांधीनगर स्थित उनके घर जाकर मुलाक़ात की और उनका आशीर्वाद लिया। मोदी वेबसाइट पर प्रकाशित ब्लॉग में नरेंद्र मोदी ने अपनी मां से जुड़ी ढेरों यादें साझा की हैं। साथ ही पहली बार अपने पिता का ज़िक्र भी किया है।

उन्होंने लिखा है, “मां, ये सिर्फ एक शब्द नहीं है. जीवन की ये वो भावना होती है जिसमें स्नेह, धैर्य, विश्वास, कितना कुछ समाया होता है। आज मैं अपनी खुशी, अपना सौभाग्य, आप सबसे साझा करना चाहता हूं। मेरी मां, हीराबा आज 18 जून को अपने सौवें वर्ष में प्रवेश कर रही हैं, यानि उनका जन्म शताब्दी वर्ष प्रारंभ हो रहा है।

पीएम मोदी ने संभवत: पहली बार सार्वजनिक तौर पर अपने पिता का भी ज़िक्र किया है। उन्होंने लिखा है, “पिताजी आज होते, तो पिछले सप्ताह वो भी 100 वर्ष के हो गए होते. यानी 2022 एक ऐसा वर्ष है जब मेरी मां का जन्मशताब्दी वर्ष प्रारंभ हो रहा है और इसी साल मेरे पिताजी का जन्मशताब्दी वर्ष पूर्ण हुआ है.”

पीएम मोदी ने लिखा है कि वैसे हमारे यहां जन्मदिन मनाने की कोई परंपरा नहीं रही है. लेकिन परिवार में जो नई पीढ़ी के बच्चे हैं उन्होंने पिताजी के जन्मशती वर्ष में इस बार 100 पेड़ लगाए हैं.

पीएम मोदी ने अपने जीवन के लिए माता-पिता को धन्यवाद कहते हुए लिखा है, “आज मेरे जीवन में जो कुछ भी अच्छा है, मेरे व्यक्तित्व में जो कुछ भी अच्छा है, वो मां और पिताजी की ही देन है. आज जब मैं यहां दिल्ली में बैठा हूं, तो कितना कुछ पुराना याद आ रहा है.”ों नौ ़ दोनों

 

 

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.