June 23, 2026

नवंबर को चंद्र ग्रहण लगेगा।

देहरादून 06 नवंबर 2022,

भारत में साल का आखिरी चंद्र ग्रहण कार्तिक पूर्णिमा के दिन 8 नवंबर को लग रहा है। 8 नवंबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत के कई हिस्सों में नजर आएगा, लेकिन पूर्ण चंद्र ग्रहण केवल पूर्वी भागों से दिखाई देगा ।कोलकाता, सिलीगुड़ी, पटना, रांची, गुवाहाटी में साल के इस अंतिम चंद्र ग्रहण को देखा जा सकेगा।

पश्चिम बंगाल के कोलकाता एवं असम के गुवाहाटी में चंद्र उदय के समय ग्रहण की पूर्णावस्था चल रही होगी। कोलकाता में चंद्रोदय के समय से लेकर पूर्णावस्था के अंत की अवधि 20 मिनट की होगी, जबकि ग्रहण की आंशिक अवस्था के अंत की अवधि 1 घंटा 27 मिनट है।

पूर्वोत्तर भारत में चंद्रग्रहण जब से देखा जाएगा उस वक्त कटा हुआ चांद दिखाई देगा जो धीरे-धीरे पूर्ण गोलाई के रूप में परिवर्तित हो जाएगा। पटना में शाम 5:09 से ही चंद्र ग्रहण दिखाई देना शुरू हो जाएगा। रांची झारखण्ड में 8 नवंबर को शाम 5 बजकर 03 मिनट पर चंद्रोदय होगा, जबकि हजारीबाग में चंद्र उदय का समय 5 बजकर 02 मिनट बताया गया है. इस तरह रांची में 9 मिनट तक और हजारीबाग में 10 मिनट तक पूर्ण चंद्र ग्रहण देखा जा सकेगा।

पश्चिम बंगाल के कोलकाता एवं असम के गुवाहाटी में चंद्र उदय के समय ग्रहण की पूर्णावस्था चल रही होगी. कोलकाता में चंद्रोदय के समय से लेकर पूर्णावस्था के अंत की अवधि 20 मिनट की होगी, जबकि ग्रहण की आंशिक अवस्था के अंत की अवधि 1 घंटा 27 मिनट है। गुवाहाटी में यह क्रमश: 38 मिनट और 1 घंटा 45 मिनट होगी।

दिल्ली, मुंबई, चेन्नई एवं बेंगलुरु जैसे शहरों की बात करें, तो वहां पूर्णावस्था के अंत के बाद चांद निकलेगा. उस समय आंशिक ग्रहण चल रहा होगा. इन शहरों में चांद निकलने के समय से लेकर ग्रहण की आंशिक अवस्था के अंत तक की अवधि क्रमश: 50 मिनट, 18 मिनट, 40 मिनट और 29 मिनट की होगी।

खगोलविदों ने बताया है कि इसके बाद आंशिक ग्रहण शाम 6 बजकर 19 मिनट तक देखा जा सकेगा। पूर्णिमा के दिन ही चंद्र ग्रहण लगता है, जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है. इस दिन तीनों (सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी) एक सीधी रेखा में होते हैं।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.