June 23, 2026

नानक देव जी के 553वे प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा तथा प्रदेश प्रभार देवेंद्र यादव ने गुरु ग्रंथ साहिब जी को नमन किया।

देहरादून 06 नवंबर 2022, श्री गुरु नानक देव जी के 553वे प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर देहरादून में आयोजित भव्य नगर कीर्तन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा तथा प्रदेश प्रभार देवेंद्र यादव ने प्रतिभाग किया फूलों से सजी पालकी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को नमन करते हुए उन्होंने गुरु नानक देव जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इन्होंने मिष्ठान भेंट करते हुए प्रदेशवासियों के लिए सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की साथ ही करन माहरा ने कहा श्री गुरु नानक देव जी एक महान समाज सुधारक थे, उन्होने छुआछूत, अंधविश्वास और पाखण्ड़ को दूर कर समस्त मानव जाति को एकता और भाईचारे का संदेश दिया है तथा उन्होंने देश में लंगर प्रथा को चलाया और ऊंच-नीच के भेद से उठकर समाज को एक धागे में पिरोने का काम किया।

प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि गुरू नानक देव जी ने दया, प्रेम, करूणा और सत्य के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया आज देश को उसी संदेश की पुनः आवश्यकता है और हम सभी को उनके बताए मार्ग पर चलकर देश को एकता और समृद्धि की ओर बढ़ाना होगा।

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी, प्रदेश महामंत्री विजय सारस्वत, प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी, देहरादून कार्यकारी महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी, सरदार अमरजीत सिंह, मीडिया पैनलिस्ट शिवा वर्मा, मीडिया पैनलिस्ट भाई वसीम जैदी सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेस जन मौजूद रहे।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.