June 24, 2026

पांच राज्यों में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने प्रत्याशी अब विजय जुलूस निकाल कर जश्न मना सकेंगे।

देहरादून 10 मार्च 2022,

दिल्ली; निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पांच राज्यों में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने प्रत्याशी अब विजय जुलूस निकाल कर जश्न मना सकते हैं। भारत निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों गोवा, मणिपुर, पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की विधानसभाओं के आम चुनावों में कोरोना के दृष्टिगत विजय-यात्रा समेत चुनाव के विभिन्न पहलुओं को विनियमित करने के लिए संशोधित व्यापक दिशानिर्देश भी जारी किए थे। चुनाव की अवधि के दौरान जैसे-जैसे कोविड की स्थिति में सुधार हुआ, आयोग ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और राज्य सरकारों के परामर्श से, चुनाव प्रचार से संबंधित नियमों में धीरे-धीरे ढील दी है।

इन मतदान वाले राज्यों में वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार गिरावट को देखते हुए, आयोग ने मतगणना के दौरान और बाद की विजय-यात्राओं से सम्बंधित दिशानिर्देशों में ढील देने का निर्णय लिया है और विजय-यात्राओं पर लगे पूर्ण प्रतिबंध को वापस ले लिया है। हालांकि, यह छूट, एसडीएमए के मौजूदा निर्देशों और संबंधित जिला अधिकारियों द्वारा लगाए गए सतर्कता-संबंधी उपायों के अधीन होगी।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.