June 24, 2026

प्रधानमंत्री छठे इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2022 में भारत में 5जी सेवाओं का शुभारंभ करेंगे।

देहरादून 30 सितंबर 2022,

दिल्ली: भारत में 5जी सेवाओं का शुभारंभ 1 अक्टूबर, 2022 से हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 5जी सेवाओं का शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही श्री मोदी 1-4 अक्टूबर, 2022 तक नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित छठी इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2022 (आईएमसी-2022) का भी उद्घाटन करेंगे।

पिछले दिनों 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी संपन्न की गई थी और दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को 1,50,173 करोड़ रुपये के सकल राजस्व के साथ 51,236 मेगाहर्ट्ज आवंटित किया गया था। नीलामी ने एक मजबूत 5जी इको-सिस्टम तैयार करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया था। ताकि आईओटी, एम2एम, एआई, एज कंप्यूटिंग, रोबोटिक्स आदि से जुड़े इसके इस्तेमाल से संबंधित जरूरतों को पूरा कर सके।

आर्थिक जानकारों का अनुमान है कि 5जी नए आर्थिक अवसर और सामाजिक लाभ प्रदान कर सकता है और इसे भारतीय समाज के लिए एक परिवर्तनकारी शक्ति बनने की क्षमता प्रदान कर सकता है। यह ‘डिजिटल इंडिया’ के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने में मदद करेगा। भारत पर 5जी का कुल मिलाकर आर्थिक प्रभाव 2035 तक 450 बिलियन डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है।

 

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.