Recent Posts

August 16, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड-19 संक्रमण की उच्च स्तरीय बैठक में वर्तमान स्थिति की समीक्षा की।

देहरादून 09 जनवरी 2022,
दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉनफ्रेंस के माध्यम से आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में कोविड-19 की ताजा स्थिति की समीक्षा की है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक कोविड-19 के नए स्वरूप ओमिक्रॉन से संक्रमण के 552 नए मामले सामने आने के बाद रविवार को देश इससे संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 3,623 हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आज सुबह तक के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,59,632 नए मामले सामने आए, जो पिछले 224 दिन में सामने आए सर्वाधिक दैनिक मामले हैं। इसके साथ ही देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 5,90,611 हो गई है, जो करीब 197 दिन में सर्वाधिक है। देश में पिछले 24 घंटे में 327 लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,83,790 हो गई है।

ओमिक्रॉन के 3,623 मामलों में से 1,409 लोग या तो देश से बाहर चले गए हैं या स्वस्थ हो गए हैं। महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के सर्वाधिक 1,009 मामले सामने आए. इसके बाद दिल्ली में 513, कर्नाटक में 441, राजस्थान में 373, केरल में 333 और गुजरात में 204 मामले सामने आए। देश में इससे पहले पिछले साल 29 मई को संक्रमण के 1,65,553 मामले सामने आए थे।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया सोमवार -19 स्थिति पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बातचीत करेंगे।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.