August 8, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेअवनी लेखड़ा और निशानेबाज श्रीहर्ष देव रेड्डी को स्वर्ण पदक जीतने को पर शुभकामनाएं दी हैं।

देहरादून 08 जून 2022,

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेअवनी लेखड़ा को पैरा शूटिंग विश्वकप में स्वर्ण पदक और निशानेबाज श्रीहर्ष देव रेड्डी को स्वर्ण पदक जीतने को पर शुभकामनाएं दी हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तोक्यो पैरालिंपिक चैंपियन अवनी लेखड़ा को पैरा शूटिंग विश्वकप में दस मीटर एयर राइफल एसएच-1 प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर शुभकामनाएं दी है। श्री मोदी ने इसे ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है। उन्होंने कहा कि वे सफलता की नई ऊंचाइयों को छुएं और दूसरों को प्रेरणा दें।

प्रधानमंत्री ने निशानेबाज श्रीहर्ष देव रेड्डी को भी स्वर्ण पदक जीतने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए कामना की है।

भारत की निशानेबाज अवनी लेखड़ा ने फ्रांस में पैरा निशानेबाजी विश्व कप में रिकॉर्ड स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता है। इस जीत से लेखरा ने 2024 के पेरिस पैरालिम्पिक खेलों के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है। लेखड़ा को टोक्यो पैरालिम्पिक खेलों में भी स्वर्ण पदक मिला था।

 

 

 

 

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.