August 18, 2026

विशेष प्रमुख सचिव सूचना अभिनव कुमार ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को विभिन्न माध्यमों से जन-जन तक पहुँचाने के निर्देश दिए।

देहरादून 08 जून 2022,

उत्तराखंड: देहरादून के रिंग रोड स्थित सूचना निदेशालय में विशेष प्रमुख सचिव सूचना अभिनव कुमार द्वारा सूचना विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को विभिन्न माध्यमों से जन-जन तक पहुँचाने के निर्देश दिए।

विशेष प्रमुख सचिव सूचना ने कहा कि समाज के अन्तिम पंक्ति पर खड़े लोगों को सरकार की योजनाओं का पूरा लाभ मिले। इसके लिए प्रिन्ट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया के अलावा अन्य माध्यमों से भी विभिन्न योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाई जाए।

उन्होंने कहा कि सूचनाओं के आदान-प्रदान में आधुनिक तकनीक एवं बेहतर लोक सम्पर्क के लिए जिला सूचना अधिकारियों एवं सूचना अधिकारियों के विशेष प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाए। सरकार की योजनाओं के व्यापक-प्रचार प्रसार के लिए सभी विभागों से समन्वय बनाये रखें।

विशेष प्रमुख सचिव ने कहा कि चार धाम यात्रा के दृष्टिगत सरकार द्वारा की गई विभिन्न व्यवस्थाओं एवं श्रद्धालुओं को दी जा रही सुविधाओं का भी व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाए।

बैठक में महानिदेशक सूचना रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि विभाग द्वारा सरकार की योजनाओं एवं राज्य के विकास के लिए किए जा रहे कार्यों का विभिन्न माध्यमों से प्रसारित किया जा रहा है। प्रमुख योजनाओं का आम जन को लाभ मिले, इसके लिए लघु फिल्में भी बनाई गई हैं।

बैठक में संयुक्त निदेशक सूचना आशिष त्रिपाठी, के. एस. चौहान, उप निदेशक श्री मनोज श्रीवास्तव एवं रवि बिजारनियां सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.