May 14, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 700 करोड़ की लागत से 33 महीने में तैयार हुए श्री काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण किया।

देहरादून 13 दिसंबर 2021,

बनारस : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 700 करोड़ की लागत से 33 महीने में तैयार हुए श्री काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण किया साथ ही अब यह आम लोगों के लिए भी खोल दिया जाएगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि मेरे लिए जनता ही भगवान है। आज मैं अपने भगवान(जनता) से तीन संकल्प मांगता हूं। पहला- स्वस्छता, दूसरा- सृजन और तीसरा- आत्मनिर्भर भारत के लिए निरंतर प्रयास।

आज का भारत केवल मंदिर निर्माण ही नहीं बल्कि मेडिकल कॉलेज बना रहा है, समुद्र में ऑप्टिकल फाइबर बिछा रहा है, हाईवे बना रहा है और विकास के नये अध्याय लिख रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि मेरी काशी आगे बढ़ रही है। काशी वो है जहां सत्य ही संस्कार है। काशी शिवमयी है, ज्ञानमयी है। आज पूरा विश्व काशी से जुड़ गया है। ये परिसर हमारे संकल्प का साक्षी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस परियोजना के पूरा होने पर हर कोई आसानी से बाबा के दर्शन कर सकेगा। हमारे दिव्यांग भाई बहनों और बुजर्गों को अब दिक्कतों को सामना नहीं करना पड़ेगा। हमारे पुराणों में कहा गया है कि जैसे ही कोई काशी में प्रवेश करता है सभी पापों से मुक्त हो जाता है। आज बनारस में ऐसा लग रहा है कि सभी देवी देवता बाबा के धाम में आए हुए हैं। साथियों आज भगवान शिव का प्रिय दिन सोमवार है। आज की तिथि एक नया इतिहास रच रही है। हमारा सौभाग्य है कि हम आज विश्वनाथ धाम का वैभव विस्तार ले रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश वासियों के लिए काशी के कोतवाल से आशीर्वाद लेकर आया हूं। उन्होंने देश दुनिया के उन लोगों का आभार व्यक्त किया जोकि दूर होकर भी इस पल के साक्षी बन रहे हैं। साथियों हमारे पुराणों में कहा गया है कि जैसे ही कोई काशी में प्रवेश करता है सभी पापों से मुक्त हो जाता है।

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.