वरिष्ठ नेता विधायक पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरबंस कपूर जी के आकस्मिक निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने शोक संवेदना व्यक्त की।

देहरादून 13 दिसंबर 2021,

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विधायक पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरबंस कपूर जी के आकस्मिक निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने शोक संवेदना व्यक्त की है।

विजय बहुगुणा ने कहा की हरबंस कपूर जी के आकस्मिक निधन का समाचार सुनकर मैं शोक स्तब्ध हूं। उनका जाना राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है।

मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

उत्तराखंड राज्य की राजनीति व समाज सेवा में उनके योगदान , उनके सरल सौम्य व्यवहार और जनता के प्रति समर्पण को सदैव याद रखा जाएगा।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.