June 24, 2026

बदरीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को खुलेंगे।

देहरादून 26 जनवरी 2023,

टिहरी गढ़वाल: श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को प्रातः 7 बजकर 10 मिनट बजे खुलेंगे। राजदरबार नरेंद्र नगर में बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर आयोजित धार्मिक समारोह में पंचांग गणना पश्चात श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय हुई।

धार्मिक परम्परा गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा हेतु 12 अप्रैल की तिथि तय की गई है। इस अवसर पर टिहरी राजपरिवार सहित श्री बदरी-केदार मंदिर समिति, डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.